सागर/गढ़ाकोटा-आखिरकार हाथ नहीं आ पाया तेंदुआ हाथ मलता रह गया वन विभाग ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा के पचारा पिपरिया रोड स्थित एक मकान में तेंदुआ आने से लोग दहशत में आ गए थे। तेंदुए का रेस्क्यू करने आनन् फानन में दक्षिण वन मंडल के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सागर से टीम पहुंची तो पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम को भी बुलाया गया। तेंदुए को पकड़ने टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक जद्दोजहद करती रही। लेकिन वो हाथ नहीं आया। पन्ना की टीम ने तेंदुए को बिना ट्रेंकुलाइज किए पटाखों की आवाज से तेंदुए का मूवमेंट जंगल की ओर कर दिया। तेंदुआ घर से निकलकर जंगल तरफ निकल गया है। अब वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम तेंदुए पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है। की मथुरा पटेल के मकान में ये तेंदुआ सोता हुआ देखा गया था। जिसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक टीम को दी गयी थी। इसको लेकर दक्षिण वन मंडल की एसडीओ प्रतिभा शुक्ला ने बताया की नौरादेही, पन्ना टाइगर रिजर्व और टीम ने काफी प्रयास के बाद तेंदुए को जंगल की तरफ भेज दिया है।


By - Ravi Soni Gadhakota (M.P.)
13-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.