मासूम को काट लिया था कुत्ते ने, गुस्साय चाचा ने मार दी गोली गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर में एक युवक ने डॉग को गोली मार दी। कुत्ते ने 2 दिन पहले उसके डेढ़ साल के भतीजे को काटा था। रविवार रात को उसने कुत्ते को देखते ही लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। कुत्ते को एक गोली सिर के पास तो दूसरी पेट के पास लगी। विजय नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पिस्टल जब्त कर ली है।विजय नगर टीआई सोमा मलिक ने बताया कि मामला मथुरा विहार कॉलोनी का है। नगर निगम से रिटायर हेल्थ ऑफिसर जीएस चंदेल के पोते कुशाग्र सिंह चंदेल को दो दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते को कॉलोनी के लोगों ने ही मिलकर पाला था। कुशाग्र खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया था।विजय नगर पुलिस के मुताबिक भतीजे कुशाग्र को डॉग के काटने से चाचा योगेश सिंह चंदेल गुस्से में था। रविवार की रात डॉग घर के पास घूमता दिख गया। योगेश ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर की पिस्टल से उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग किसी अनहोनी की आशंका में दौड़कर पहुंचे। खून से लतपथ कुत्ते को देखकर सारा माजरा समझ में आ गया।पड़ोसियों ने विजय नगर पुलिस को इसकी खबर दे दी। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और जानवर की जान को नुकसान पहुंचाने की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
15-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.