सागर- डीआईजी बंगले में सांप घुसने से हड़कंप, फिर ऐसे पकड़ा गया || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के सागर जिले के मकरोनिया स्थित डीआईजी बंगले में सांप घुस गया। सांप होने की सूचना पर बंगले में हड़कंप मच गया। सांप पकडऩे वाले एक्सपर्ट को बुलाया गया। जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया।
दरअसल, सांप बंगला परिसर में बने गाय बांधने वाले कमरे में कुंडली मारकर बैठ गया। तभी बंगले के कर्मचारी की नजर सांप पर पड़ी। सूचना पर अकील बाबा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर पकड़ा। अकील बाबा ने बताया कि सांप करीब 6 फीट लंबा है। वह घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप है। सांप को जंगल में छोड़ा जाएगा।


By - Sarag tv news
16-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.