सागर/गढ़ाकोटा- वन विभाग पता नहीं लगा पाया तेंदुआ का लोकेशन ग्रामीणों में दहशत

सागर जिले के गढ़ाकोटा में दक्षिण वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत बीते दो दिन पहले तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग की टीम को सुबह से रात उसे पकड़ने मशक्कत करनी पड़ी थी। लेकिन वो हाथ नहीं आया था। लेकिन ऐसी जानकारी है की अभी भी तेंदुआ की लोकेशन रेगुवां,चरखारी,घोनो गांव के आसपास बताई जा रही है। जिस वजह से ग्रामीण दहशत में हैं वो अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। वहीँ वो रात के समय अपने खेतो में नही रूक पा रहे हैं। उन्हें डर है की किसी तरह की कोई घटना न हो जाए।
गौरतलब है की शनिवार को नगर के आधा कि.मी दूर पचारा पिपरिया रोड स्थित एक खेत में बने मकान में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था। वन विभाग की संयुक्त टीमो ने इसे रेस्क्यू करने का प्रयास तो किए लेकिन सफलता नही मिल सकी। पटाखों की आवाज से तेंदुआ मौके से भाग निकला था। लेकिन तेंदुए की लोकेशन को लेकर वन विभाग ने किसी तरह की पुष्टि नही की है। जिससे ग्रामीण घबराये हुए हैं।


By - sagar tv news
16-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.