MP में आज रात से हटेगा नाइट कर्फ्यू सरकार ने सारे कोविड प्रतिबंध हटाए

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लागू किए गए सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। शादी में मेहमानों की संख्या की लिमिट खत्म कर दी गई है। स्कूल कॉलेज हॉस्टल और कोचिंग क्लासेस भी 100% क्षमता से खुल सकेंगे। CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सभी प्रतिबंध हटाने के आदेश दिए। जो आज से ही लागू होंगे।प्रदेश के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक मेले भी हो सकेंगे। राजनीतिक सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक चल समारोह भी निकाले जा सकेंगे हालांकि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना जरूरी रहेगा। वहीं रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया गया है।CM शिवराज सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग समेत सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आवश्यक सावधानियों की शर्त के साथ प्रतिबंध हटाए गए हैं। नाइट कर्फ्यू 17 नवंबर से ही समाप्त किया जा रहा है।
सरकार ने स्विमिंग पूल खोलने का निर्णय भी लिया है। अब तक स्विमिंग पूल खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए खोले जा रहे थे। अब सभी लोग यहां जा सकेंगे। इसके अलावा जिम और सिनेमाघर भी 100% क्षमता से खुलेंगे। इन्हें अब तक 50% क्षमता से खोलने की छूट दी गई थी।

 

 

 


By - sagar tv news
17-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.