सागर में 23 साल बाद निकली चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
सागर के भाग्योदय में चल रहे जैन समुदाय के 24 समवशरण विधान में मंगलवार को शहर में चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकाली गई। कटरा नमकमंडी स्थित जैन मंदिर से निकली यात्रा विजय टॉकीज चौराहा माता मढ़िया राहतगढ़ बस स्टैंड ओवर ब्रिज होकर भाग्योदय तीर्थ पहुंची। इस यात्रा में जैन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए शॉट बता दे की आखिरी बार शहर में चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा साल 1998 में निकली थी। 23 साल बाद कल यह यात्रा निकाली गई।जानकारी के मुताबिक इस यात्रा में सभी 96 प्रमुख पात्र सहित 300 जोड़ा सामान्य पात्र भी इंद्र-इंद्राणी के वेश में शामिल हुए। इस तरह करीब 800 से अधिक इंद्र-इंद्राणी चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा में शामिल हुए। नमकमंडी से भाग्योदय तक करीब 4 किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में पूरा हुआ। रास्ते में करीब 22 स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।