MP | घर जमाई को ससुराल वालों ने सुपारी देकर लगवा दिया ठिकाने || SAGAR TV NEWS ||

 

ससुराल वाले अपने दामाद को सर आँखों पर बैठाकर रखते हैं लेकिन जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहाँ एक घर जमाई की ह्त्या उसी के ससुराल वालों ने ह्त्या करवा दी। वो भी सुपारी देकर, मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ये घटना कुंडम काराघाट और खैरी मडई कला के बीच में 14 नवंबर को हुई थी जहाँ ओमप्रकाश यादव की हत्या 22 हजार रुपए देकर कराई गयी थी। इसकी साजिश उसकी पत्नी सरोज बाई ने अपनी मां रतनी बाई, बड़ी बहन ओमबाई यादव और जीजा राजेंद्र यादव के साथ मिलकर रची थी। हत्या की सुपारी कटनी जिले के शातिर बदमाश बंटी उर्फ रामकिशोर पटेल को रुपए देकर कराई थी। बंटी ने अपने दोस्त सत्यम पटेल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की 14 नवंबर को ओमप्रकाश यादव की लाश मिली थी। घटनास्थल से 500 मीटर दूर रामा यादव के खेत में छिवला के पेड़ के पास काफी खून फैला था। मौके से कई चीजें मिली थी। जिसके बाद जाँच पड़ताल में कई चीजें सामने आयी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीँ बंटी उर्फ रामकिशोर की तलाश जारी है।


By - Harish Dubey Jabalpur (M.P.)
18-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.