सागर | घर में अकेली मानसिक विक्षिप्त महिला ने उठाया ये बड़ा कदम || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई देहात थाने के अंतर्गत आने वाले नारधा गांव में घर में अकेली एक मानसिक विक्षिप्त महिला ने अज्ञात कारणों के चलते केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली। नारधा गांव निवासी 40 वर्षीय आशाबाई अहिरवार अपने घर पर अकेली थी और पति मजदूरी करने गया हुआ था तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते केरोसिन डालकर आग लगा ली। घर से धुआं निकलते देख पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह आग से पूरी तरीके से जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
27-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.