सागर/खुरई न्यायालय से चकमा देकर भागे आरोपी को पुलिस ने 11 साल बाद दबोचा || SAGAR TV NEWS ||

 

न्यायालय में पेशी पर आए पुलिस की हिरासत से भागने वाले करीब 11 साल से फरार एक आरोपी को सागर जिले की खुरई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल खुरई सिविल न्यायालय में करीब 11 साल पहले बीना पुलिस एक मामले में आरोपी को लेकर आई हुई थी। जहां से आरोपी चकमा देकर भाग गया था। जिसके बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अवधेश अहिरवार बताया जा रहा है। जो सागर के मोतीनगर थाना अंतर्गत आने वाले पंतनगर का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इसको लेकर शहरी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी दी।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
28-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.