5 हजार साइकिल स्कूल में रखे रखे खा रही जंग,क्या बोले कलेक्टर सुनिये || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के सागर जिले में छठी से नौवीं कक्षा तक की स्कूली बच्चों को बांटी जाने वाली करीब 5000 साइकिलों में रखे-रखे जंग लग रही है। इन साइकिलों का वितरण 2017-18 से 2019-20 तक किया जाना था। सागर जिले के देवरी और केसली विकासखंड के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में ये साइकिले रखी हैं।

सागर के देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचित किया था कि 2017-18 से साइकिलों का वितरण नहीं किया गया है। विधायक ने जिला प्रशासन का हवाला देते हुए कहा कि 2017-18 में बांटी जाने वाली 1709 साइकिल, वर्ष 2018-19 की 744 और वर्ष 2019-20 की 3273 साइकिलों में जंग लग चुकी है. उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जरूरत है कि जरूरतमंद छात्रों को साइकिल क्यों नहीं दी गई।

इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ठाकुर ने कहा पिछले दो सालों से साइकिल का कोविड की वजह से वितरण नहीं हुआ है जैसे ही शासन से वितरण करने के निर्देश प्राप्त होंगे तो पहले बैलेंस वाली साइकिलें दी जायेगी, वही रखरखाव को लेकर स्कूल के प्राचार्य से प्रतिवेदन मांगा है साथ ही जिला स्तर से भी जांच के लिए भेज रहे यही दोषी पाए जाने पर कार्यवाही होगी।

वही कलेक्टर दीपक आर्य का कहना है कि यह 17-18 और 2019 की साइकिलें हैं जो विद्यार्थियों को वितरण के लिए आई थी क्योंकि साइकिल हमेशा एक्स्ट्रा आती हैं जो पात्र विद्यार्थी थे उनको साइकिल दे दी गई हैं अभी जो साइकिल हैं वह उसी का बैलेंस है और फिर यह होता है कि आगामी वर्ष में साइकिल का वितरण कर दिया जाता है क्योंकि कोविड-19 दौरान साइकिल का वितरण नहीं हुआ था और इस बार भी अभी साइकिल वितरण के संबंध में निर्देश जारी नहीं हुए हैं जब भी निर्देश जारी होंगे साइकिल का वितरण किया जाएगा इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं जाकर के जांच करें


By - Sarag tv news
01-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.