बीएमओ की तानाशाही के शिकार हो रहे ये कुपोषित बच्चे नहीं मिल रहा पोषण आहार || SAGAR TV NEWS ||

 

पन्ना में शाहनगर पोषण पुनर्वास केंद्र के हाल बेहाल है।यह केंद्र ऐसा है जहाँ कुपोषित बच्चों को समय पर पोषण आहार ही नही मिलता ओर भूख के मारे बच्चो का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है। सरकार की मंसा है कि जिले के कुपोसित बच्चों को पोषण आहार दे कर सुपोषित बनाया जाय...लेकिन पन्ना जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर पोषण पुनर्वास केंद्र शाहनगर में बीएमओ की हठधर्मिता से मासूम कुपोषित बच्चों को भरपूर पोषण आहार ही नही मिल पा रहा है...ओर कई बार भूख से बच्चे बेहाल हो जाते है।उन्हें 11 बजे तक डाइट नही दी गयी थी।क्योंकि बीएमओ सर्वेश लोधी ने रसोई में ताला डाल रखा है और जब रसोइया तुलसा बाई आती है तब ताला खोला जाता है तब कही जाकर कुपोषित मासूम बच्चों को पोषण मिल पाता है वो भी आधा -अधूरा।इस केंद्र में बीएमओ की तानाशाही यही नही खत्म हो जाती केंद्र में भर्ती बच्चो की माताओं ने बताया कि कई जबसे वह आयी है केंद्र में बिजली नही जल रही है अधेले में बच्चों को रहना पड़ रहा है। बाईट यह पूरा मामला पवई विधान सभा के विधायक प्रह्लाद लोधी के विधानसभा क्षेत्र शाहनगर का है। ओर बीएमओ सर्वेश लोधी विधायक जी को अपना खासम खास बताते है। वही अपनी कमियां छुपाने के लिए अपने खासम खास स्टाफ को छोड़कर अन्य स्टाप को नोटिस थमा रहे है।.जब बीएमओ से संपर्क साधना चाहा तो बीएमओ अस्पताल में नही मिले उनकी कुर्सी खाली पाई गई।बाद में फोन पर सम्पर्क किया गया तब जाकर वह अस्पताल आये। आते ही उन्होंने उनके चेम्बर में बैठे एक अन्य डॉक्टर व स्टाफ को बाहर बैठा दिया।लेकिन जब इन आब्यास्थाओं पर जबाब मांगा गया तो बीएमओ ने कैमरे पर कुछ भी बोलने पर मना कर दिया। बता दे की पन्ना जिले में एक सर्वे के अनुसार करीब 18 हजार बच्चे कुपोषित है। जिन्हें सरकार पूर्ण स्वस्थ बनाए जाने के लिए भारी भरकम राशि खर्च कर रही है।लेकिन कुछ अधिकारी शासन प्रसासन की मंसा पर पानी फेरने पर आमादा लग रहे है। ओर सिस्टम को भी चुनौती देते दिख रहे है।


By - Deepak Sharma Panna (M.P.)
01-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.