तेज रफ़्तार बाइक घर में जा घुसी युवक की जान गयी वहीँ युवती पहुंची अस्पताल

एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे घर में जा घुसी। जो दीवार से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीँ साथ में बैठी एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ युवक के जेब में रखा मोबाइल हादसे के दौरान फट गया। मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। डायल 100 की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था तो घायल लड़की को प्राथमिक इलाज के बाद बैतूल रेफर किया है।
जानकारी के मुताबिक अंजना मरकाम निवासी सारणी अपनी माँ के साथ मामा रमेश चंद्र के यहां आई थी। जो मंगलवार को रतनपुर में प्रहलाद उइके के यहां बारसे के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहीँ बासन्याढाना निवासी शिवम उइके बैतूल काम से गया था। जो रास्ते से अंजना को लेकर लौट रहा था। तभी जुवाड़ी के पास ये घटना हो गयी।
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने इसको लेकर जानकारी दी। वहीँ उन्होंने कहा की मोबाइल कैसे फटा जांच के बाद ही सामने आएगा।


By - sagar tv news
01-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.