सागर-भाजपा नेता सुधीर यादव पर धोखाधड़ी की FIR, निगमकर्मी ने की थी शिकायत

 

 


सागर से पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के पुत्र और भाजपा नेता सुधीर यादव पर मोती नगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है आरोप है कि उन्होंने निगम की जमीन पर कब्जा कर फर्जी रजिस्ट्री बनाई है वही अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम कर्मचारियों से लोगों ने अभद्रता की थी।
बता दे कि पगारा रोड स्थित सुभाषनगर में पुराने स्लाटर हाउस की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम का अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा। कार्रवाई होते देख भीड़ जमा हुई और भीड़ ने निगम के अफसरों को घेर लिया। अमले से अभद्रता की गई। वहीं दस्तावेज के नाम पर रजिस्ट्री दिखाई गई। जिसे निगम ने फर्जी बताया है। मामले में नगर निगम ने एक्शन लेते हुए नगर निगम की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने पर भाजपा नेता के खिलाफ मोतीनगर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता सुधीर यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।


By - sagar tv news
04-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.