सागर जिले के खुरई में 2 अलग अलग झगड़ो में 4 लोग घायल हो गए पहली घटना शहरी थाने के अब्दुल हमीद वार्ड में हुई जहां दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 100 मौके पर पहुँची। जिन्हें डॉयल 100 की मदद से स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरा मामला खुरई देहात थाना अंतर्गत खड़ाखेड़ी गांव का हैं जहां एक व्यक्ति को खेतों की सिंचाई के लिये पानी देने के पैसे मांगना भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर उसकी जमकर लाठी डंडो से पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खड़ाखेड़ी गांव निवासी 46 वर्षीय मंशाराम कुर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रानसिंह कुर्मी को सिंचाई के लिये पानी दिया था। जिसके उसे पैसे लेना था। जब पैसे मांगे तो गालियां देते हुये प्रानसिंह,उसके बेटे मनोज सिंह व एक रितेदार निरंजन सिंह ने लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई है। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।