सागर/बंडा में अब यूरिया की किल्लत परेशान किसानों ने कर दी रोड जाम

अभी भी किसानों को खाद की समस्या बनी हुई है। शनिवार को दोपहर के समय सागर जिले के बंडा में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने बंडा के बरा चौराहा पर रोड जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे थे। इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीओपी उमराव सिंह और थाना प्रभारी मानस द्विवेदी पहुँचे जिन्होंने किसानों को समझाइश दी। इसके साथ ही उन्हें आश्वासन मिला की यूरिया अभी और आना है। सभी किसानों को यूरिया मिलेगा जिसके बाद किसानों ने रोड जाम खोल दिया।
मामले में बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी का कहना है। की भाजपा सरकार प्रदेश में पर्याप्त खाद की व्यवस्था नहीं कर पायी है। वहीँ उन्होंने आरोप लगाया की उनकी विधानसभा के साथ में अन्याय किया जा रहा है। और कम से कम खाद दिया जा रहा है। प्रशासनिक तौर पर किसानों को खाद की व्यवस्था नहीं की जा रही है।वहीँ मामले में एसडीओपी उमराव सिंह और क्षेत्र सहायक विनय कुमार भोहरे ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
04-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.