बारातियों की होटल में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत | TOP_10_मध्यप्रदेश 05/12/2021 || STVN INDIA ||

 

गड्‌ढे में डूबने से 3 बच्चो की मौत
तालाब में अवैध खनन से बने गड्‌ढे ने तीन मासूम की जान ले ली। रविवार सुबह तीनों के शव मिले। मामला शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र का है। तीनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। तीनों बच्चों की खोजबीन हो रही थी। खोजबीन के दौरान रविवार सुबह तीनों बच्चों के कपड़े और जूते तालाब किनारे पड़े हुए मिले थे।


ग्वालियर में युवक की हत्या
ग्वालियर में चंदन नगर इलाके में अमन दीक्षित की उसी के घर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान युवक के बड़े भाई और उसकी मां ने अमन को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों हमलावरों ने उन्हें हथियारों की दम पर वहां से भगा दिया

खदान धंसने से युवक की मौत
सागर जिले के रहली में मिट्टी की खदान धंसने से मलबे में दबे एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

भाई ने ली भाई की जान
शिवपुरी जिले के नरैयाखेड़ी गांव में पुश्तैनी जमीन में से हिस्सा मांगने पर भाई ने पीट-पीट कर दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी कुसुम के अनुसार वह बिलखती रही कि उसके पति को छोड़ दो लेकिन किसी का कलेजा नहीं पसीजा। आरोपी गोकुल को पीटने के बाद अपने-अपने घर चले गए,

बुरहानपुर में बालिका की मौत
बुरहानपुर जिले के गांव तारापाटी चिल्लारा में एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने खेत में काम करते समय कीटनाशक पी लिया। उसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल बुरहानपुर लेकर आए। लेकिन यहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 14 साल की ये बालिका रविवार सुबह खेत में काम कर रही थी

नायब तहसीलदार की कैलारस में मौत
मुरैना के कैलारस में एक नायब तहसीलदार की मौत हो गई है। नायब तहसीलदार शनिवार को कैलारस स्थित अपने गांव निरारा आए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने से उनको कैलारस स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

महिला पुलिस अफसर ने पति पर कराई FIR
भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ AIG ने डॉक्टर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की FIR दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शनिवार को महिला थाना पुलिस आरोपी पति के घर जांच के लिए पहुंची। उनके बयान लिए गए। बताया गया कि दहेज का सामान भी पुलिस ने जब्त किया है।


होटल में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
इंदौर के थ्री स्टार होटल अपना एवेन्यू में खाना खाने के बाद पुणे से आए बारातियों की तबियत बिगड़ गई। सभी बारातियों को उल्टी-दस्त हो गए। दुल्हन के परिवार के कुछ लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। दुल्हन के पिता ने होटल पर खराब खाना देने का आरोप लगाया है।


मंत्री ने स्मार्ट सिटी पर ली चुटकी
मध्यप्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने स्मार्ट सिटियों पर चुटकी लेते हुए स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नंबर के चक्कर में नहीं पड़ना चाहता कोई ने कह दिया स्मार्ट सिटी, ये सिटी, वो सिटी, अब स्मार्ट सिटियों के हाल क्या हैं मैं आपको नहीं बताना चाहता। क्योंकि मैं मंत्री पद पर हूं।

पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी
पर्यटन मंत्री व खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर की रविवार शाम तबीयत बिगड़ी गई। उन्हें थकान और घुटनों के दर्द की शिकायत है। उन्हें खंडवा सर्किट हाउस ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सोमवार को खंडवा में उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

 

 


By - Sarag tv news
05-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.