टोल प्लाजा पर सरेआम गुंडगर्दी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के सुरक्षा प्रहरी का किया बुरा हालSAGAR TV NEWS
एमपी के सतना के मौहारी टोलप्लाजा में आए दिन गुंडई हो रही है। जहाँ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष के सुरक्षाकर्मी को पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है। की टोल नाकों पर कर्मचारियों की जगह स्थानीय गुंडे बैठा दिए गए हैं। जो वाहन लेकर गुजरने वाले लोगों के साथ मारपीट करते हैं। बीती रात टोल प्लाजा के गुंडों ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह के सुरक्षा प्रहरी और साथ में मौजूद पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष को शिकार बनाया। जिनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस घटना ने हाइवे में चलने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। बताया गया की शुक्रवार रात विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह मुकुंदपुर जमुना टोला में कांग्रेस के आईटी सेल देखने वाले अमित सिंह बघेल के यहां पहुंचे थे। तिलक समारोह में शिरकत करने के बाद वो वापस अपने गृह नगर अमरपाटन जा रहे थे। जब उनका वाहन सतना रीवा रोड स्थित टोल बैरियर के पास पहुंचा तो वहां वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी। क्योंकि टोल नाके में लगा फास्ट टैग रीडर काम नहीं कर रहा था। इसमें उनका भी वहाँ फंसा था। करीब दस मिनिट बाद पूर्व विस उपाध्यक्ष का सुरक्षा प्रहरी ने देखा की जौनपुर के दंपती की बहस टोल नाका के कर्मचारियों के साथ चल रही थी, बीच बचाव करने पर सुरक्षा प्रहरी राकेश को भी चोटें आईं लेकिन अरुण कुमार प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इसके बाद राजेन्द्र सिंह धरने पर बैठ गए। मौके पर समर्थकों की भीड़ जुट गयी। मौके पर एसपी और पुलिस बल पहुंचा। सुरक्षा प्रहरी राकेश परिहार की शिकायत पर आरोपित त्योंधरी निवासी सुधीर सिंह, टोल प्लाजा कर्मचारी आरती उइके व और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।