सागर/मालथौन- ट्रैक्टर की वजह से बाइक सवार चालक की जान गयी दूसरा अस्पताल में || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र स्थित हाईवे रोड पर फिर एक हादसा सामने आया है। जहाँ ट्रेक्टर और बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गयी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीँ दूसरा घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये पूरी घटना बांदरी गांव के पास से सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार सागर से बेरखेड़ी गांव अपने घर जा रहे थे तभी बांदरी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मामले में बीएमओ सुधा गौंड ने जानकारी दी।


By - Bhansing Yadav Malthon (M.P.)
07-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.