सागर- प्रदर्शन के दौरान कॉंग्रेसियो पर पुलिस ने किया हल्के बल का उपयोग || SAGAR TV NEWS ||
आवास योजना, जर्जर सड़कें, शहर की साफ-सफाई आदि समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने नगर निगम सागर का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में नगर निगम के गेट पर पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें रोका। लेकिन कार्यकर्ता निगम परिसर में जाने पर अड़ गए और पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस को धक्का मारते हुए गेट खोलकर परिसर में घुसे गए। जहां पुलिस ने हल्का बल उपयोग कर उन्हें बाहर खदेड़ा। इसके बाद कार्यकर्ता निगम के गेट पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए है। लेकिन जरूरतमंद और पात्र हितग्राही अभी भी आवासों के लिए भटक रहे हैं। लोगों को आवास की किस्त नहीं मिल रही है। निगम द्वारा जो आवास स्वीकृत किए गए है उनकी सूची जारी होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास जनप्रतिनिधियों के परिचितों को दिए गए हैं। यदि ऐसा नहीं है तो सूची सार्वजनिक की जाए।