बिहार का मुन्ना भाई एमपी में दे रहा था परीक्षा पुलिस ने दबोचा || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी की जबलपुर पुलिस ने बिहार के मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। उसने 18 साल में 10 वी की परीक्षा पास होने के बाद दूसरे नाम से 8 वी का एग्जाम देकर दूसरा सर्टिफिकेट हासिल किया। जबलपुर के ग्लोबल कॉलेज में कांस्टेबल जी.डी. की भर्ती परीक्षा में एक पाली में परीक्षा देने के बाद फिर दूसरी पाली में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचा जिस पर धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया है। माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पाण्डे शर्मा ने बताया की बीती रात आशीष राय उम्र 31 साल निवासी शांतिनगर गोहलपुर ने लिखित शिकायत कर बताया की कर्मचारी चयन आयोग द्वारा साल 2020-21 कांस्टेबल जी.डी. की भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 17-7-21 से 31-8-21 तक आवेदन मांगे गये थे। परीक्षा का आयोजन 15-12-21 से कराया गया। जिसके लिये टीसीएस कम्पनी को कांटेक्ट दिया गया था। परीक्षा जबलपुर में आयोन डिजिटल ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में तीन पालियों में आयोजित हो रही थी। 15-दिसम्बर को तीसरी पाली में गार्ड ने पाया कि अभ्यर्थी दूसरी पाली में परीक्षा देकर तीसरी बार प्रवेश कर अंदर गया। उसके दस्तावेज चेक करने पर पाया कि अभ्यर्थी विवेक राज से दूसरी पाली में परीक्षा में शामिल हुआ। जिसमें उसकी जन्मतिथि 1-1-2000 थी वहीँ तीसरी पाली के लिये अपना नाम आशुतोष कुमार जिसमें जन्मतिथि 8-1-1995 थी। विवेक राज उर्फ आशुतोष कुमार निवासी ग्राम पोस्ट चौरी, दाउद नगर औरंगाबाद बिहार को पकड़ा और कार्यवाई की।


By - Harish Dubey Jabalpur (M.P.)
16-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.