उत्तर भारत में बर्फबारी ने मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। अगले 24 घंटे में इसका असर नजर आने लगेगा। शनिवार से ठंड बढ़ सकती है। दो दिन बाद रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में लोगों को दिन और रात में ठंड का एहसास होने लगेगा।मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इस वजह से अब तापमान में गिरावट आएगी। अगले दो दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड बढ़ जाएगी। क्रिसमस पर इस बार कड़ाके की ठंड रह सकती है, लेकिन नए साल यानी जनवरी के पहले सप्ताह में दिन और रात के पारे चढ़ेंगे।प्रदेश के चार प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में से न्यूनतम तापमान ग्वालियर में सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।