सागर-भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी विधायक बोले ये ताज तुम्हे सोने नहीं देगा !SAGAR TV NEWS

 

हाल ही में सागर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति है। जहाँ युवा यश अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें ये दायित्व सौंपा गया है। शनिवार को यश अग्रवाल का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय धर्मश्री में पदभार ग्रहण कार्यक्रम था। लिहाजा लेहदरा नाका से उनका काफिला शुरू हुआ और जहाँ मोतीनगर पर युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा और जगह-जगह सत्कार के बाद जैसे ही वो भाजपा कार्यालय पहुंचे तो यहां भी भव्य और जोरदार स्वागत हुआ। कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, नगर विधायक शैलेन्द्र, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इस दौरान युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्पित पांडे ने सम्बोधित करते हुए कहा की यश ने जिस मेहनत से काम किया वो काबिले तारीफ है।
वहीँ अपने सम्बोधन में यश अग्रवाल ने आलाकमान का आभार जताते हुए कहा की जो सच्ची लगन से काम करता है उसे नेतृत्व जरूर मिलता है।--------शॉट--------
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा की जो पद चुना है वो काँटों से भरा है। आज ताजपोशी हो रही है लेकिन लेकिन आज से ये तुम्हे सोने नहीं देगा। जिले भर के युवाओं की जिम्मेदारी है।--------बाइट--------
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने अपना अनुभव बताते हुए कहा की पार्टी ने उन्हें सबसे ज्यादा समय तक युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया। युवाओं के ज्यादा समय तक काम करने का मौका उन्हें मिला।
आखिर में मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा की जो वर्तमान है उसे एक दिन पूर्व होना है। क्योंकि पावर कभी स्थिर नहीं होता।


By - Sarag tv news
19-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.