सागर/खुरई में सभी चार पहिया वाहनों कि की गयी बारीकी से चेकिंग || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई में शहरी पुलिस ने नगर के सागर नाका चौराहे पर चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। जो एसपी के निर्देश पर की गयी थी। इस दौरान आने जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों की जांच की गई। मौके पर गाड़ीयों की डिक्की खोलकर जांच पड़ताल की गई। साथ ही गाड़ियों के सम्बंधित कागजातों को भी देखा गया। इस संबंध में खुरई शहरी थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है। कि सागर नाका चौराहा पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों पर सवार लोगों की जहां जांच की गई वहीं उनके कागजात भी चेक किए गए। पंचायत चुनाव को देखते हुए आगे भी अभियान चलाया जाएगा।