प्रदेश में पत्थरबाजों और आगजनी करने वालों की अब खैर नहीं सरकार वसूलेगी पैसे !

जो लोग प्रदर्शन के दौरान आगजनी की घटनाएं करते हैं उनके खिलाफ विधेयक से वसूली की जाएगी घर से पत्थर आएंगे उनके घर से निकाले जाएंगे। ये बात मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही है। उन्होंने कहा की शीतकालीन सत्र में पत्थरबाजों पर विधेयक इस सत्र में ला रहे हैं। सत्र में जनहित से जुड़ मुद्दे आएंगे अनुपूरक बजट भी पास होगा।
इसके अलावा कोरोना को लेकर कहा की 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए हैं। 15 लोग ठीक हुए हैं। 6 इंदौर 5 भोपाल 3 सागर के हैं एक अन्य प्रदेश से हैं उन्होंने कहा की 182 केस एक्टिव हैं। वहीँ रिकवरी रेट 98.6 और 64 हज़ार टेस्ट हुए हैं। ओमिक्रोन के बारे में अलग-अलग भविष्यवाणी हो रही है। कुछ काल्पनिक हैं। कुछ वैज्ञानिक है। सरकार का कोरोना को लेकर पूरा फोकस है। हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। गृहमंत्री मिश्रा बोले की देवदूत योजना में दुर्घटना में घायल को जो भी व्यक्ति अस्पताल लेकर जाएगा उसे 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।


By - sagar tv news
19-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.