विधानसभा चुनाव - महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान, 24 अक्टूबर को नतीजे


 

41542

 

चुनाव आयोग ने महाराष्‍ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्‍ट्र और हरियाणा में 21 अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे। 24 को नतीजा आएगा। महाराष्‍ट्र में 288 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं हरियाणा में 90 सीटों के लिए 21 अक्‍टूबर को वोट पड़ेंगे। चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

 

महाराष्‍ट्र में 8.94 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1।28 करोड़ वोटर होंगे। महाराष्‍ट्र 1.8 लाख और हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम का इस्‍तेमाल होगा। महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।

 

चुनाव आयोग के अनुसार चुनावी खर्चे पर नजर रखी जाएगी. 30 दिन में उम्‍मीदवार को हिसाब किताब देना होगा। महाराष्‍ट्र और हरियाणा के अलावा गुजरात और पंजाब में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की जाएगी। उम्‍मीदवारों को क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी।


By - sagar tv news

21-Sep-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.