कमल नाथ विधानसभा और बेटे नकुलनाथ ने लोकसभा के लिए एक साथ किया नामांकन


 

पिता पुत्र एक साथ पहुँचे नामांकन दाखिल करने

 

05

 

 
छिंदवाड़ा-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है । उनके साथ पुत्र नकुल नाथ ने भी लोकसभा के लिए नामांकन पत्र जमा किया है । नामांकन भरने से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सपरिवार शिकारपुर स्थित मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वो छिंदवाड़ा संसदीय सीट से 9 बार सांसद रह चुके हैं। कमलनाथ वर्ष 1980 से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में उनके बेटे नकुलनाथ को उम्मीदवार घोषित किया है। नकुलनाथ भी पहली बार चुनावी राजनीति में उतरते हुए अपने पिता की परम्परागत सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
 

By - anuj goutam

09-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.