देश के जाने माने हास्य व्यंग्य कवि प्रदीप चौबे का हुआ निधन।


 


हसी से लोट पोट कर देने वाले ग्वालियर की शान थे चौबे जी।

 

4526

 

हिंदी मंचों के धुरंधर हास्य-कवियों में शामिल प्रदीप चौबे का शुक्रवार को दुखद निधन हो गया है| उन्होंने ग्वालियर में अंतिम साँस ली | दिल की बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहा उनका निधन हो गया |‘हास्य-गैस सिलेंडर’ के नाम से जाने जाने वाले प्रदीप नॉन स्टॉप हास्य कवि थे | हँसाने की उनकी शैली,अंदाज़े-बयाँ ,अनूठा तरीका कवि सम्मेलनों की शान रहा | मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हास्य कवि प्रदीप चौबे एक मँजे हुए शायर भी थे और बहुत खूबसूरत गज़लें भी लिखा करते थे|उन्हें करीब से जानने वालो के अनुसार वो जितना लोगों को हंसाते थे उनता ही अपने अंदर के गम को महफूज रखने की कला भी जानते थे |उन्हें गाल ब्लैडर का कैंसर था। पिछले दिनों हुई छोटे बेटे के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा|

By - sagar tv news

12-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.