बीना-कोटा रूट बंद,कई ट्रेनें रद्द,मेंटेनेंस ट्रेन पटरी से उतरी 


 
5236

 

अशोकनगर -अशोकनगर जिले के बीना-कोटा रूट पर काम करते समय अचानक मेंटेनेंस ट्रेन(एटीआरटी मशीन) पटरी से नीचे उतर गई। इससे बीना-कोटा रूट बंद हो गया। जानकारी मिलते ही रेलवे को टीम और आरपीएफ मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना आज सुबह करीब सवा नौं बजे की है। रेलवे लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। एटीआरटी मशीन द्वारा रेलवे पटरी के पुराने स्लीपरों को बदलकर नए स्लीपर लगाए जा रहे थे। लेकिन काम करते समय शाडोरा और पिलीघटा स्टेशन के बीच गेट नम्बर 47 पर अचानक इस ऑटोमैटिक मशीन के पहिए पटरी से नीचे उतर गए।

 

रेलवे की मुख्य लाइन पर एटीआरटी मशीन के फंस जाने से बीना-कोटा रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे यात्री ट्रेनों और मालगाडिय़ों को रास्ते में अन्य स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा। इसे हटाने में चार घंटे से अधिक समय लगने की बात कही जा रही है और तब तक रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी।


By - sagar tv news

16-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.