भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज,कांग्रेस ने की थी शिकायत


 

 

5236

 

सागर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस की शिकायत पर कोतवाली थाने में भाजपा प्रत्याशी राजबहादुर सहित चार भाजपा नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।


दरअसल सागर लोकसभा सीट पर बुधवार की शाम भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की थी। जिसके बाद भाजपा के उम्मीदवार राजबहादुर सिंह अपने समर्थकों के साथ शहर के तीनबत्ती इलाके में पहुंचे थे जहां उनके समर्थकों ने टिकट मिलने का जश्न मनाया। लेकिन भाजपा का जश्न कांग्रेस को रास नही आया। क्योकि भाजपा ने जिस जगह ये जश्न मनाया वो इलाका प्रतिबंधित था। इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी की कॉंग्रेस ने आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की थी। कोतवाली पुलिस ने देर रात भाजपा प्रत्याशी राजबहादुर,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्पित पांडे भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह सहित चार भाजपा नेताओं पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।


By - anuj goatam

18-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.