मोदी और शिवराज पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साधा निशाना 


 
 
1452
 

हरदा-आने वाले 29 अप्रैल से मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो जायंगे। मध्यप्रदेश में चुनाव पूरे चरम पर है। नेताओं के चुनावी दौरे जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैतूल-हरदा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन मे चुनावी सभा को संबोधित करने खिरकिया नगर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुय उन्होंने मोदी सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर  निशाना साधते हुए कहा कि आज का नौजवान व्यवसाय और रोजगार चाहता है,लेकिन पिछले 15 सालो मे मप्र मे जितने उद्योग खुले नही है, उससे ज्यादा बंद हो गए है। ऐसे मे युवाओ को रोजगार कहां से मिलेगा। जिन्होने 15 साल मे कुछ नही किया वे मेरी सरकार का हिसाब मांग रहे है। विकास के नाम पर नोटबंदी और जीएसटी को लागू कर आमजन व व्यापारियो को परेषानियो मे डाल दिया है। उनके द्वारा गंगा एवं नर्मदा साफ करने की बात कही जाती है, लेकिन गंगा नर्मदा तो साफ हुई नही बल्कि बैंके साफ हो गई है। शिवराज सरकार ने वृक्षारोपण के नाम पर 600 करोड का घोटाला किया।

 

राहुल गाँधी की न्याय योजना से पिछले 5 सालो मे गरीबो के साथ हुआ अन्याय दूर होगा।जिसमे घर की महिला को प्रतिमाह 6 हजार रूपए मिलेंगे। 25 वर्षो से हरदा बैतूल मे भाजपा के सांसद है, लेकिन यहां अब भी लोगो को महाविद्यालय, रेल ओवरब्रीज, स्टेडियम व महिला चिकित्सक की बात करनी पड रही है, लेकिन परिवर्तन के बाद जनता को इसकी बात नही करनी पडेगी। कांग्रेस के जीतने के बाद लोकसभा क्षैत्र मे खिरकिया हरदा से विकास की शुरूआत होगी। 


By - अंकुश विश्वकर्मा  

26-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.