नेता जी ने गर्मी से बचने प्रचार के लिए भेजा अपना पुतला


 

78569

 

देश में ज़ोरों-शोरों से लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार मनाया जा रहा है.लोकसभा चुनावों के लिए देशभर में मतदान चल रहा है। अब तक 3 चरण पूरे हो गए हैं और चौथे चरण का मतदान आज जारी हैं बीच अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जमकर जारी हैं

 

वहीं एक कमाल का मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल से। चुनाव प्रचार में अपना बेहतर देने के लिए हर उम्मीदवार अपना एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चुनावी उम्मीदवार का चुनाव प्रचार करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये उम्मीदवार हैं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी। इन्होंने चुनाव प्रचार के लिए एक नया ट्रेंड सेट किया है।

 

5896

दरअसल गर्मी बढ़ने और तेज धूप होने से बचने के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार का एक बेहद रोचक तरीका निकाला। अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए वे खुद ना जाकर अपने पुतले को गाड़ी पर रखकर इलाकों में घुमाया। गाड़ी पर उनके पुतले के साथ उनके कार्यकर्ता भी थे जो उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। गाड़ी पर माला पहनाया हुआ और हाथ जोड़े हुए उनका पुतला था जो उनका प्रतिनिधित्व कर रहा था।


By - sagar tv news

29-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.