दिग्विजय की जीत का किया दावा, हारे तो जिन्दा लेंगे समाधि - स्वामी वैराग्यानंद


 

1236

 

मध्य प्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट पर मुकाबला रोचक होता जा रहा है। कंप्यूटर बाबा के बाद अब कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के पक्ष में माहमंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद भी समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंन मीडिया से रूबरू हो कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दिग्विजय को समर्थन देने का ऐलान करते हुए उनकी जीत की भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह जिंदा समाधि ले लेंगे। 

 

दरअसल, दिग्विजय सिंह को जीत दिलवाने के लिए अब महामंडलेश्वर वैराग्यानंद पांच क्विंटल मिर्च से हवन करेंगे। इस हवन में वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की हार के लिए यज्ञ करेंगे। उन्होंने कहा कि हवन कहां होगा और कब होगा इसकी जानकारी वह एक दो दिन में देंगे। उन्होंंने कहा कि मैं आज जगह देखूंगा कि कहां हवन किया जा सकता है। उसके बाद ही निर्णय लूंगा। मुझे दिग्विजय की जीत पर कोई संशय नहीं है, इसीलिए मैं यज्ञ करूंगा। उनकी जीत पर कोई संशय नहीं है, इसलिए मैं जिंदा समाधि की बात कर रहा हूं।

 

उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह के लिए घर-घर जाकर वोट मांगूगा। इसके साथ ही वैराग्यानंद ने कहा कि भारत के वो संन्यासी जो लाल कपड़ों पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं लोग, क्या लाल कपड़ा पहनने वाले लोग कांग्रेस के साथ नहीं हैं। दिग्विजय के लिए बीस हजार साधू घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। ऐसे उम्मीदवार के लिए जो सचमूच में जगदगुरु शंकराचार्य और भारत के संन्यासियों का सम्मान करता है। वैराग्य नंद पांच मई को दिग्विजय सिंह के लिए हवन करेंगे।


By - sagar tv news

30-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.