खटिया को डोली बनाकर मरीज को अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण


 

 

एमपी के  अनूपपुर जिले की शर्मसार करने वाली ये तस्वीरें जनपद जैतहरी के ग्रामपंचायत डोंगरा टोला की है जहां गरीबी और प्रशासनिक उदासीनता की ऐसी तस्वीर देखने को मिली जहां एक महिला की  तबीयत ज्यादा खराब हुई तो बच्चों ने उसे खाट पर रख कर अस्पताल तक पहुंचाया। प्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहुलाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र की ये तस्वीरे विकास की कुछ और ही कहानी बया कर रही हैं पोड़ापनी निवासी ग्रामीण शोभा यादव की मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें खाटिया में लिटाकर मेन रोड तक लाया गया और वहां से मोटरसाइकल से सरकारी अस्पताल में इलाज कराने ले जाया गया। गांव में बारिश के समय कच्ची सड़क की हालत ऐसी हो जाती है कि मोटरसाइकल का चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। इसलिए बारिश में एम्बुलेंस की सुविधा भी गांव वालों को नहीं मिल सकती।इस  गांव में आजादी के सात दशक बाद भी बुनियादी सुविधाएं बिजली पानी और सड़क नहीं पहुंच पाई हैं। यहां के ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों यहाँ तक की  सीएम हेल्पलाइन मे अपनी मांग रख चुके हैं लेकिन ग्रामीणों को  अभी तक कोई  सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाई हैं।


By - sagar tv news

13-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.