दुकान से मोबाइलो की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने ऐसे पकड़ा


 


सागर जिले के गढ़ाकोटा में बीते दिनों एक मोबाइल दूकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर  मोबाइल दुकान से चोरी हुए 16 टच मोबाइल,दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरा का डी.व्ही.आर,बिलबुक जप्त किये हैं रहली एसडीओपी अनुराग पाडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त को पीड़ित आशीष चौरसिया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नगरपरिषद बस स्टैंड स्थित   दुकान मे रात को किसी अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं जिसके बाद पुलिस की टीम ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जाँच पड़ताल शुरू की पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की चौरई गाँव  निवासी संदेही बलवंत  सिंह लोधी गांव के लोगों को नये - नये मोबाइल बेचने के लिए लोगों को दिखा रहा है जिसके बाद संदेही से पूछताछ की गई जिसपर उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया ओर उसके घर की तलाशी करने पर  पुलिस को 16 टच मोबाइल  और चोरी में इस्तमाल किया गया सामान जप्त कर आरोपी को जेल भेज दिया हैं
 
 
 

By - sagar tv news

13-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.