राजस्व मंत्री के जिले में किसान की जमीन पर दबंगो ने किया कब्जा, परिवार को धमकाते वीडियो आया सामने


 

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के जिले में एक किसान की भूमि पर दबंगो द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामला सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के पगारा नाले के पास का है। आरोप हैं कि मनोज पांडे, युसूफ खान, सचिन भट्ट, सचिन राठौर और उनके साथियो ने गुंडागर्दी कर किसान भगवान दास पटेल की जमीन पर टीन शेड डालकर कब्जा कर लिया । किसान परिवार ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की गई, जान से मारने की धमकी दी गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। किसान परिवार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। वही पीड़ित किसान परिवार के लोगो का कहना है कीं उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेंगे। वही इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया का कहना है जो आवेदक पक्ष है वह हमारे सामने उपस्थित हुए थे उन्होंने आवेदन पेश किया है कि क्योंकि इसमें विवादित भूमि पर अभी स्थगन आदेश यथावत है उसमें अनावेदक के द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया है। ऐसा उन्होंने आवेदन पेश किया है तो इसमें हमने थाना प्रभारी मोतीनगर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एक पत्र जारी कर दिया है। 


By - sagar tv news

14-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.