जगदीशपुरा गांव में एक कच्चा मकान गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया


 

खुरई शहरी थाने के अंतर्गत आने वाले जगदीशपुरा गांव में अचानक एक कच्चा मकान  गिर गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जगदीशपुरा गांव की 41 वर्षीय उदय बाई आदिवासी अपने दो बच्चों के साथ मकान में रहती थी। घटना के समय महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर गांव की किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए गई हुई थी तभी महिला का मकान गिर गया।जिससे घर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसके कुछ दिनों पहले भी जगदीशपुरा गांव में मकान का छप्पर गिरने से घर के अंदर बैठी 1 वर्षीय अनुराधा आदिवासी भी घायल हो चुकी है। गौरतलब है कि बारिश में कच्चे मकान गीले हो जाते हैं, कुछ दिन बाद हवा लगने पर मकान ढहने लगते हैं। दीवार कमजोर होने पर छप्पर गिर जाते हैं। जगदीशपुरा गांव में मिट्टी और पत्थर के बने मकान अधिक है, यहां मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा रहते हैं।


By - sagar tv news

21-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.