ग्रामीण महिलाओं की समस्या सुनने जब एसपी खुद बैठ गये जमींन पर


 

अपनी समस्या को लेकर गुस्से में आए पीड़ित ग्रामीणों की गुस्सा शांत करने के लिए मध्यप्रदेश के छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का अनोखा अंदाज देखने को मिला ।जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रही ग्रामीण महिलाओं के साथ एसपी महोदय खुद जमीन पर बैठ गए और उनकी समस्या सुनने लगे फिर क्या था इतने में ही प्रदर्शन कर रही महिलाओं का गुस्सा शांत हो गया और एसपी साहब के इस अंदाज से वह फिदा हो गई और अपने प्रदर्शन को खत्म करके उम्मीद की किरण लेकर वापस अपने घर लौट गई ।  दरअसल छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के रेवारा गांव मे पिछले दिनों हुई हत्या के मामले मे मृतक के परिजन आरोपी के द्वारा हत्या किये जाने पर उसका नाम लिखवाना चाह रहे है लेकिन पुलिस की जांच मे वह व्यक्ति इस मामले मे आरोपी नही है इसी बात को लेकर आज एसपी आँफिस में पीडित परिवार की महिलाएं और बच्चे धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे । जैसे ही एसपी को इसकी सूचना लगी तो वह अपने चेंबर से निकलकर सीधे धरना दे रही महिलाओं के पास पहुँच गए और उनका गुस्सा देख वह भी महिलाओं की तरह जमीन पर बैठ गए और समझाने लगे और जांच की बात कहकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को घर जाने के लिए बोल दिया । एसपी के इस सॉफ्ट कॉर्नर को देख महिलाएं प्रसन्न होकर प्रदर्शन खत्म कर बापस चली गई । जानकारी के अनुसार इस मुद्दे को लेकर एसपी सचिन शर्मा ने 15 दिन पहले गौरिहार थाना में पदस्त महिला प्रभारी सरिता वर्मन को लापरवाही बरतने पर लाईन अटैच कर दिया था ।


By - sagar tv news

25-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.