हाथ में पत्थर लेकर सनकी टीचर ने स्टूडेंट को दौड़ाकर पीटा- लाइव वीडियो


 

शिक्षक ने एक स्टूडेंट के साथ ऐसा भयानक सलूक किया की देखकर आपके होश उड़ जायेंगे। जी हाँ तस्वीरें कहीं और नहीं बल्कि एमपी के बैतूल के एक सरकारी कॉलेज की हैं। हाथ में पत्थर लेकर छात्रा के पीछे भाग रहा ये सनकी टीचर है। जो पहले तो उसे यहां वहाँ दौड़ाता है। और इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दुपट्टा छीन लेता है। इस शर्मनाक घटना से लोग हैरान हैं। की ऐसा आखिर क्यों और कैसे हुआ। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने सिरफिरे शिक्षक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। इस घटना से कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबीक सोमवार को बैतूल के सबसे बड़े सरकारी जीएच कॉलेज में एडमिशन की कार्यवाही चल रही थी। तभी वहाँ किसी काम के लिए एम.काम की पढ़ाई कर रही छात्रा पहुंची। कॉलेज परिसर में छात्रा मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान शिक्षक नरेंद्र सराठे ने उससे घूरने की बात कही लेकिन मना करने पर शिक्षक ने हाथ में पत्थर उठाकर दौड़ा दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी। वहीँ शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया की बैतूल के विनोवा वार्ड निवासी शिक्षक नरेंद्र सराठे उड़दन गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ है। वह कॉलेज किस लिए गया था यह किसी को पता नहीं है।--------शॉट/बाइट--------खैर इस घटना के बाद से कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।--------बैतूल से महेश चंदेल सागर टीवी न्यूज़।--------


By - sagar tv news

26-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.