जुआरी पति को पैसे नहीं देना पत्नी को पड़ा महगा


 

सागर जिले के बीना के  आगासौद थाने के बेरखेड़ी टांड़ा गांव में एक महिला के आग का मामला सामने आया हैं  जहां महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बेरखेड़ी टांड़ा निवासी 30 वर्षीय ननीबाई बंजारा को परिजन जली हुई हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने  आरोप लगाए हैं कि वह घर में काम कर रही थी, तभी उसका पति बलराम बंजारा आया और जुआ खेलने के लिए रुपए मांगने लगा। जब उसे रुपए देने से मना किया तो वह विवाद करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद महिला के पति बलराम ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर महिला के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला को आग में झुलसा देख पास में रहने वाली उसकी चाची सास ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही इसकी जानकारी आसपास में मौजूद लोगों को दी, जिसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला को सिविल अस्तपाल पहुंचाया, तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. हर्षिता परिहार ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीना एसडीओपी डीबीएस चौहान ने मामले की जानकारी दी 

 
 

By - sagar tv news

26-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.