167 रूपये के पीछे नाबालिग को पेट्रोल डालकर किया था आग के हवाले- खुलासा


 

 

चोरी के 167 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने नाबालिग को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। हैरान कर देने वाला ये मामला एमपी के बैतूल से सामने आया है। ये दोनों चोरी करने एक गुमठी में घुसे थे। मामले का खुलासा करते हुए बैतूल की मोहदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात 24 अगस्त की है। जब पुलिस ने एक गुमठी से नाबालिग की जली हुई लाश बरामद की थी। जिसका खुलासा हुआ तो मामला बेहद संगीन निकला। जानकारी के मुताबिक बीते महीने मोहदा थाना इलाके के गांव घुघरी में एक पान की गुमठी में आग लग गयी थी। दुकानदार ने जब जलती गुमठी को बुझाया तो वह हैरान रह गया। वहां जलकर खाक हो चुका एक शव पड़ा हुआ था। जिसकी शिनाख्त की गई तो पता चला कि मृतक टेरम गांव का 16 साल का दिलीप है। इसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की जब मृतक दिलीप के साथियों की खोज तो पूरी वारदात का राजफास हो गया। पकड़े गए दिनेश ने कुबूल किया कि घटना वाले दिन वह और मृतक दिलीप पोला मनाने घुघरी आये थे। लौटते समय दोनो ने गांव की एक गुमठी में सेंधमारी करने का प्लान बनाया। जहां वह बाहर चौकीदारी करता रहा और दिलीप अंदर जाकर चोरी कर भाग निकला। जब उसे पकड़कर चोरी के रुपये मांगे तो मृतक साफ मुकर गया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद दिनेश ने उसके साथ मारपीट कर वहां रखा पेट्रोल छिड़कर बेहोश दिलीप को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को मौके से 167 रुपये की चिल्लर मिली थी। जो इस हत्या का कारण बन गयी। पुलिस ने आरोपी दिनेश को हत्या के आरोप में गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

 

 


By - Sagar tv news

06-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.