पीएम योजना सड़क के काम में जमकर भ्रष्टाचार पूरी सड़क उखड़ी


 

 

सागर जिले के खुरई में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। खुरई बीना नेशनल हाईवे से लाखन खेड़ा जाने वाली 9.5 किलोमीटर लंबी 2 करोड़ 62 लाख लागत की यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने के अलावा उखड़ भी गई है। सड़क के अंतर्गत बनी सभी पुलियां भी टूट चुकी हैं। अब इसी बात से इसके काम का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पायी। सड़क के निर्माण का ठेका ठेकेदार तुलसी नारायण गर्ग के पास है। करीब दस किलोमीटर लंबी सड़क में आधा किलोमीटर भी अच्छी सड़क नहीं बची है। बरसात में ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया था। कई बार उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अनदेखी के चलते घटिया निर्माण कार्य चलता रहा। लोगों को वहाँ से निकलने में परेशानी उठानी पढ़ती है। और गिरने का डर बना रहता है। बड़ी गाड़ियों के पहिये धस जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पूरी तरह से टूट गई है। आये दिन वाहन गिरने से ग्रामीण घायल हो रहे हैं।
इस सब के अलावा सड़क के अंतर्गत आने वाली सभी एक दर्जन पुलियां भी पूरी तरह से टूट चुकी है। गांव के अंदर बनाई जाने वाली सीसी रोड भी आधी बनाई है। जितनी बनी है। उसकी गुणवत्ता भी घटिया है। सीसी रोड में रेत की बचत करने के लिये लाल पत्थर की डस्ट मिलाई जा रही है। मामले में पीएम योजना के इंजीनियर विकास पटेल ने बताया की ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। दोबारा से इसे बना जायेगा।--------खैर जो भी हो लेकिन तस्वीरें गवाही दे रही हैं। की काम में किस कदर लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया है


By - sagar tv news

09-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.