कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ की बगावत प्रत्याशी का फूंका पुतला


 

 

उपचुनाव की उठापटक के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतर आये। कहीं ये विरोध कांग्रेस को भारी न पड़ जाए। तस्वीरें शिवपुरी जिले के करैरा की हैं। ये सभी इस बात से नाराज़ हैं। की कांग्रेस ने करैरा की पूर्व विधायक रही शकुंतला खटीक को टिकट न देकर बसपा से कांग्रेस में आये प्रागीलाल जाटव को टिकट थमा दिया। जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गई। इसी को लेकर करैरा के बीच बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रागीलाल जाटव का पुतला फूंका साथ ही जमकर नारेबाजी की। करैरा की पूर्व विधायक रही शकुंतला खटीक ने यहाँ तक कह दिया कि, कांग्रेस के बड़े नेताओं को टिकट देने से पहले सोच-विचार करना था। इसका मतलब यह है। कि पूर्व विधायक भी अपनी पार्टी से ज्यादा खुश नही है। शकुंतला खटीक का कहना है कि अब टिकट फाइनल हो चुका है। टिकट देने से पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं को सोच-विचार करने की जरूरत थी। लेकिन अब टिकट की दावेदारी हो चुकी है तो जो बन पड़ेगा, करेंगे।--


By - sagar tv news

14-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.