सिंधिया के खिलाफ नारे लगाए तो मंत्री और कांग्रेसी के बीच झूमाझटकी


 

 

ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर आज नया सियासी ड्रामा नजर आया। चौराहे पर नगर निगम और सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मंत्री जी का गुस्सा फूट पड़ा। सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर धरना दे रहे काग्रेस कार्यकर्ताओं से उलझ गये और कार से उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाजिम खान के साथ उनकी झूमाझटकी हो गयी।
बताया जा रहा है कि फूलबाग चौराहे पर कमलनाथ दौरे के लिए लगाए गए पोस्टरों को आज नगर निगम ने हटा दिया। इससे नाराज कांग्रेसी फूलबाग चौराहे पर धरना देने लग गए। इसी दौरान मंत्री प्रधुम्न सिंह वहां से गुजरे तो कांग्रेसियों ने उनको घेर लिया। उसके बाद मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता में जमकर झूमा झटकी हुई। पुलिस के बीच में आने के बाद मंत्री और कांग्रेसियों को छुड़ाया। इसी बीच मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाजिम खान ने मारपीट के आरोप लगाए। 


By - sagar tv news

17-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.