अब पेट्रोल पंप पर होगी ऑक्सीजन की जांच लेवल कम होने पर जाना पड़ेगा अस्पताल


 

 

देश में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या चिंताजनक हैं। प्राथमिक जांच भी मुश्किल से हो रही है। इसी को देखते हुए एमपी के बैतूल में अब पेट्रोल पंपों पर पल्स और ऑक्सीजन लेवल की जांच शुरू की गई है। जिले में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर यह प्रयास शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करा सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए सेवा सप्ताह के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शहर के 5 पेट्रोल पंप पर यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को चिकित्सक के द्वारा ट्रेनिंग दी गई। अब ये कर्मचारी ऑक्सीजन लेवल चेक करेंगे। जहाँ कोई भी व्यक्ति कभी भी जाकर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करा सकता है। वहीँ अगर उसका ऑक्सीजन लेवल 90 से कम है। तो पेट्रोल पंप के कर्मचारी उसे अस्पताल भेजेंगे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण जयसिंहपूरे ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल चेक करने से लोगों को खुद पता चल सकता है। की उसे कोरोना के लक्षण तो नही है।


By - sagar tv news

18-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.