पूर्व मंत्री के फार्म हाउस पर पत्नी झूल गयी थी फंदे पर अब पति ने भी कर लिया Suicide


 

 

करीब 9 दिनों पहले पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीँ बीते मंगलवार को उसके पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामला सागर जिले के बीना से सामने आया है। जहां हिंगटी गांव निवासी युवक रामजी राजपूत ने ख़ुदकुशी कर ली। बता दें कि मृतक रामजी की पत्नी कमला राजपूत ने 9 सितंबर को पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर के धनोरा फार्म हाउस पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वो पूर्व मंत्री के यहां काम करती थी। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसके बाद अब उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों की एक 11 महीने की बच्ची भी है। चूंकि मामला पूर्व मंत्री के फार्म हाउस जुड़ा हुआ है। इसलिए पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती रही। और मृतिका के मामले में कुछ भी नहीं बताया।
जब बीना एसडीओपी ध्रुव राज सिंह से जानकारी ली गयी उन्होंने बताया की जब मृतिका के परिजनों के कथन लिए गए तो उन्होंने राम जी पर उनकी लड़की के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। फ़िलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है।----


By - sagar tv news

19-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.