संजीवनी 108 ने 108 पर फोन कर दो घायलों की बचाई जान


 

 

क्सर जब कोई सड़क हादसे में घायल होता है तो आसपास या राहगीर एम्बुलेंस को सूचना देते हैं। लेकिन सागर जिले के बंडा में हुए हादसे में एक संजीवनी 108 एम्बुलेंस स्टाफ ने 108 को फोन कर घायलों के पड़े होने की सूचना दी। वहीँ जब उन्हें आईडी मिली तो घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक पजनारी गांव निवासी मोनू चढ़ार और जगथर निवासी रमेश चढ़ार बाईक से सागर की तरफ जा रहे थे। तभी कंदारी-छापरी मोड़़ पर भोपाल पासिंग कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। वही कार चालक मौके से फरार हो गया। बता दें की सागर से मरीज को छोड़कर 108 से ईएमटी मनीष रोहित और पायलट संजय रायकवार बंडा लौट रहे थे। उन्होने जब दो घायलों को सड़क पर पड़ा देखा तो संजय ने तुरंत 108 पर कॉल किया और स्थिति बताई जिसके बाद उन्हें संबंधित केस की आईडी दी गई। अस्पताल पहुँचने पर वहाँ स्ट्रेचर नहीं था। न ही कोई कर्मचारी दिखाई दे रहा था। इसके बाद दोनों घायलों को भर्ती किया गया।
बताया जा रहा है की हादसे में मोनू चढ़ार और रमेश दोनों ही गंभीर घायल हुए थे। मोनू को पैर में गंभीर चोट आयी है। कुछ देर के बाद बंडा पुलिस कार और चालक पकड़कर थाने लेकर आयी


By - sagar tv news

22-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.