चार बहनों में इकलौते आठ साल के मासूम का चाचा ने बेरहमी से किया #Murder


 

 

पारिवारिक विवाद के चलते आठ साल के मासूम बच्चे को उसके चाचा ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाला मामला टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बीरऊ गांव से सामने आया है। जहाँ बच्चे की हाथ पैर बंधी हुई लाश पुलिस ने खंडहर से बरामद की है। मृतक के परिजन हमीद खान ने बताया की सोमवार की शाम के समय आमिर को उसके चाचा बब्लू उर्फ़ वसीम खान बहला फुसला कर ले गये। जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जहाँ आमिर का शव रस्सी से बंधा हुआ पास के खंडहर में डला हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जहाँ पुलिस ने शव का पीएम कराया और जाँच शुरू की। मृतक के पिता नसीम खान की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के चार आरोपी बब्लू उर्फ़ वसीम खान,फैज मुहम्मद ,हफीज खान,नवाव खान पर धारा 302,34 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया की मृतक आमिर चार बहनों में इकलौता भाई था। जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में दिगौड़ा थाना प्रभारी शैलेन्द्र सक्सेना ने जानकारी दी।--


By - sagar tv news

30-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.