बुंदेलखंड फिर शर्मसार दो युवकों ने नाबालिग की अस्मत लूटी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया


 

 

मध्यप्रदेश में महिलाओं बच्चियों के साथ हो रही ज्यादतियां रुकने के नामा नहीं ले रही हैं। इस दफा दमोह जिले में हुई घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया है। जहां गैसाबाद थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे दस दिनों तक ब्लैकमेल भी किया गया। जानकारी के मुताबिक बीते 22 सितंबर को पीड़ित मासूम बाजार जा रही थी तभी रास्ते मे गैसाबाद के ही दो लड़के अरुण पटेल और वीरू प्रजापति ने उसे पकड़कर एकांत में ले गए। जहां दोनो ने दुष्कर्म की वाददात को अंजाम दिया। इस दौरान रेप का वीडियो भी बनाया और इसी वीडियो को लेकर वो पीड़ित परिवार को डरा धमका रहे थे। जिस वजह से शिकायत नहीं की गयी। लेकिन पीड़ित परिवार ने दस दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की पनाह में आये परिवार औऱ नाबालिग ने अपने साथ हुई ख़ौफ़नाक वारदात को बताया। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों अरुण पटेल और वीरू प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दमोह के एडिशनल एस पी शिवकुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि हुई है। और 2 अक्टूबर की रात मामला कायम किया गया है। पुलिस आरोपियों द्वारा वीडियो बनाये जाने की पुष्टि भी कर रही है। मामले में गैंगरेप की धाराओं के अलावा पास्को एक्ट और आई टी एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा अभी फरार है।


By - sagar tv news

03-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.