चौकी प्रभारी पर जबरन मारपीट और 10 हजार रुपये लेने के लगे आरोप


 

 

एमपी की सागर पुलिस का बेहरम चेहरा सामने आया है । बंडा थाना के बरा चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और 10 हजार रुपये लेने के ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए है । इस संबंध में नाहरमउ के ग्रामीणों ने बंडा एसडीओपी से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग है । बता दे कि कुछ समय पहले व्हाट्सएप ग्रुप में एक युवती का फोटो डालकर वायरल कर दिया था । इससे आहात होकर उस युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी । पुलिस ने इस घटना के बाद दर्जन भर लोगो पर मामला दर्ज किया और उस ग्रुप के सदस्यों से धरपकड कर पूछ तांछ कर रही थी । इसी मामले में पुलिस ने राजा रैकवार सहित 4 युवको को थाने बुलाया था । जहां पर उनके साथ मारपीट करने  और पैसे लेकर छोड़ने के आरोप लगे है ।
बंडा एसडीओपी उमराव सिंह का कहना है कि बरा चौकी प्रभारी पर जो आरोप लगे है उसके लिये मुलायजा करवा रहे है दोषी पाए गए तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।

By - sagar tv news

04-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.