भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण


 

 

सागर जिले के खुरई में जनपद और तहसीली के पास लगभग 50 दुकानों का अतिक्रमण प्रशासन ने हटा दिया है। इस दौरान मौके पर एसडीएम,एसडीओपी सहित 5 थानों का पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम मनोज चौरसिया ने अपनी निगरानी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने दुकानों को हटाने के पर्याप्त समय नहीं दिया। कोरोना संक्रमण में कई महीनों से दुकाने बंद है। सभी की आर्थिक हालत खराब है। जैसे तैसे दुकाने खोली तो अतिक्रमण के नाम पर हटा दिया गया। दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
खुरई में कई बार अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन इतना पुलिस बल पहली बार लगाया गया। कुछ लोगों ने तो अपनी दुकाने खुद ही हटा ली लेकिन जिन्होंने नहीं हटाई तो उन्हें मशीनों से हटाया गया। प्रशासन का कहना है। कि उनको 10 दिन का समय दिया गया था। विस्थापन के लिये भी जल्दी जगह दी जाने की बात एसडीएम ने कही है


By - sagar tv news

05-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.